- नागपुर समाचार

गाँधीबाग़ उद्यान में मनाया विश्व महिला दिन।

MVP NEWS 24,

14 MARCH 2021.

नागपुर :- मानव सेवा संघ एवं योग नृत्य परिवार व्दारा गांधीबाग गार्डन में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उपमहापौर सौं मनीषा ताई धावड़े की अध्यक्षता में तथा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना नागपुर अध्यक्ष राकेश गांधी एवं आशिष धावड़े की प्रमुख उपस्थित में मनाया गया। संस्था के पदाधिकारी सौं मीना भुते, किशोर राठोड़, सौं स्नेहल भगत, सौं सुधा खेलकर ने प्रमुख अतिथियों को धर्म दुपट्टा व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
                        कार्यक्रम का संचालन सौं मीना भुते ने किया तथा आभार प्रदर्शन किशोर राठोड ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को गुलाब के पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उपमहापौर सौं मनीषा ताई धावड़े एवं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना नागपुर अध्यक्ष राकेश गांधी ने संबोधित किया।
               प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो योजनाएं प्रारंभ की उन‌ सभी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राकेश गांधी ने कहा की महिलाओं ने सभी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेते हुए ना सिर्फ खुद आत्मनिर्भर तो बनना ही चाहिए बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार देते हुए उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई विद्यालक्ष्मी योजना की भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए गांधी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में, इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर छात्राओं ने आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
                            कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश वाट, लक्ष्मी गोखले, प्रिया वर्मा, विजया दिवे, रोशनी चौधरी, संगीता निमजे, मीनल ताजनेकर, दर्शन राऊत, अमिता बेरा, अर्जुन मोहड़ीकर, लक्ष्मीकांत केसरवानी, तुलसी बंगाली, दुर्गा भीमराव, आरती गुप्ता, प्रियंका ठाकुर, वैभव देवगढ़ आदि ने प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *