गोंदिया समाचार : हिंदू राष्ट्रवाद के प्रखर स्वर और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के गोंदिया आगमन ने जिले की सियासी और सामाजिक हलचल को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। १६ अप्रैल की देर रात शहर पहुंचे डॉ. तोगड़िया का अंदाज वही पुराना और तेवर वही घारदार नजर आए।
मैराथन मुलाकातों का दौरः गांव से शहर तक हुंकार
वालिया हाउस (गणेश नगर में रात्रि विश्राम के बाद, गुरुवार १७ अप्रैल की सुबह से ही डॉ. तोगड़िया ‘एक्शन मोड’ में दिखे। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकी।
सिविल लाइन हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और वैचारिक दृढ़ता पर विशेष जोर दिया।
दिग्गजों का जमावड़ा, हुंदानी निवास पर शिष्टाचार भेंट
दौरे के सबसे खास पड़ाव में डॉ. तोगड़िया गोंदिया शहर भाजपा व्यापारी आघाड़ी के अध्यक्ष अनिल हुंदानी के ‘हरि काशी नगर स्थित निवास पर पहुंचे,यहाँ आयोजित सदिच्छा भेंट समारोह में शहर के दिग्गज चेहरों का तांता लगा रहा।
स्वागत करने वाले प्रमुख व्यक्तित्व में भाजपा विधायक विनोद अग्रवाल, राजू जी वालिया, सिंधी जनरल पंचायत अध्यक्ष दरियानो आसवानी, पूर्व पंचायत अध्यक्ष महेश आजा, महेश लालवानी (बढ़ते कदम संस्था), रोहित अग्रवाल, त्रिलोक शेंडे, महामंत्री वसंत ठाकुर उपस्थित थे। चर्चा शिष्टाचार सेभरी थी, इस दौरान पुष्पगुच्छ के साथ गणमान्यों द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सुरेश हंदानी, माधव करमचंदनी, अंकुर संगतानी, श्यामू लालवानी और अवि मनुजा आदि उपस्थित थे। इस दौरान डॉ. तोगड़िया ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज की एकजुटता ही राष्ट्र की असली शक्ति है। अचानक हुए इस दौरे और भारी जनसमर्थन ने यह साफ कर दिया है कि गोंदिया में डॉ. तोगड़िया का प्रभाव आज भी उतना ही गहरा है।




