- नागपुर समाचार, सामाजिक 

ब्राह्मण सेना की महिलाओं ने मनाया महिला दिवस।

Publish Date: 8 March 2021,

NBP NEWS 24.

नागपुर: ब्राह्मण सेना द्वारा सोमवार 8 मार्च को कमाल चौक स्थित ब्राह्मण सेना उपाध्यक्ष श्रीमती सिमा तिवारी जी के निवास स्थान पर विश्व महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम मे समाज की वरिष्ठ महिला श्रीमती रेखा जी चतुर्वेदी को विषेश सम्मान किया व रेखा जी चतुर्वेदी ने संबोधन मे कहा महिलाए एक दिवसीय सम्मान की नही हर दिन सम्मान की पात्रक है। श्रीमती शिला दुबे जी का भी सम्मान किया शिला दुबे समाज मे साक्षात सरस्वती का रुप है उनके कार्यो की चर्चा आज पुरे समाज में है शिला जी के द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को रामायण की स्तुति सिखाई जा रही है उनका एसा मानना है कि पढने की व सिखने की कोई उम्र नहीं होती उनकी क्लास मे 5 साल की उम्र के बच्चों से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक रामायण का महत्व समझे व जानने आते हैं। कार्यक्रम मे ब्राह्मण सेना की महिला अध्यक्ष श्रीमती जयमाला तिवारी ने कहा इसे पहली बार अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 28 फरवरी, 1909 को मनाया गया था। इसका आयोजन अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने किया था। वहीं, रूस में 1917 में महिलाओं ने हक और सम्मान के लिए हड़ताल आयोजित की थी इसके बाद से दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाने लगा।

ब्राह्मण सेना की विदर्भ अध्यक्ष श्रीमती ज्योती अवस्थी ने बताया की हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
ब्राह्मण सेना की सचिव मनीषा पाठक ने कहा बात सन 1990 की है। जब अमेरिका में पहली बार एक समाजवादी राजनीतिक पार्टी ने एक कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस मनाया जाने के प्रस्ताव को पारित किया।
कार्यक्रम का आयोजन रानु त्रिवेदी, सुषमा मिश्रा एवं सिमा तिवारी द्वारा किया गया। विषेश रुप से भिलगाव अध्यक्ष श्रीमती दिपा पचौरी जी उपस्थिति रही साथ राधिका तिवारी, मीना श्रीनिवासन, सार्थकी दिपक तिवारी, ब्युटी गौरव मिश्रा, शशी मिश्रा, संस्कृति मिश्रा, मुनिनंदर क्र सैनी, अमरदीप कौर, सैनी उर्मिला तिवारी, मेघा दिक्षित, नितु नायक, संध्या विकास ढिमोले, भारती तिवारी व विषेश रुप से महापौर श्री दयाशंकर तिवारी उपस्थिति हुए उन्होंने महिलाओं पर कुछ सुंदर कविता भी प्रस्तुत कार्यक्रम में ब्राह्मण सेना के अध्यक्ष श्री मनीष त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी, कार्य अध्यक्ष श्री प्रतीक त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे, अनिल तिवारी आदी जन उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *