- नागपुर समाचार, सामाजिक 

आदिम जाति सेवक संघ, सोनेरी पहाट बहुउद्देशिय संस्था एवं आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था इन तीन संस्थाओं ने मिलकर मनाया विश्व महिला दिन।

NBP NEWS 24,

9 MARCH 2021.

नागपुर: आदिम जाति सेवक संघ, सोनेरी पहाट बहुउद्देशिय संस्था एवं आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने संयुक्त रूप से मिलकर 9 मार्च को दोपहर 4 बजे निलकमल हाउसिंग सोसायटी स्थित स्वाधार गृह में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।   

     अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ उप्लक्ष्य पर पिछ्ले स्वाधार गृह की महिलाओं का जो विषम परिस्थितियों में समाज से बहिष्कृत होकर स्वाधार गृह के सहयोग से अपना जीवन सवारा और अपने बच्चो को शिक्षित कर आज अपने पैरों पर खड़ा किया। स्वाधार गृह की ऐसी कई महिलाएं एवं समाजसेवा, स्वास्थ, कला क्षेत्र की महिला एवं कोरोना काल में अपना कर्तव्य निभाने वाली महिला पुलिस कर्मी इत्यादि महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम में किया गया।


                                               स्वाधार गृह की अध्याक्षिका सौ. उषा मालवीय ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसका महत्व क्या है यह विस्तारपूर्वक बताया। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी जी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिन पर शिक्षा का महत्व बताया।
                         यह खुशी की बात है कि आजकल स्कूलों और कॉलेजों में महिला दिवस मनाया जाता है ताकि महिलाओं के लिए सम्मान और देखभाल उनके बचपन के दिनों से ही युवा पीढ़ी के मन में पैदा हो। महिलाओं को सशक्त बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह जेंडर इक्वलिटी के लिए आवश्यक है। हर साल 8 मार्च को महिला दिवस देशभर में मनाया जाता है।
कार्यक्रम का आयोजन ज्योति द्विवेदी, रेखा भोंगाड़े, उषा मालवीय जी ने मिलकर किया। मंच संचालन संचालन सौ. सुहास खेरडे व शीतल नागराले एवं आभार प्रदर्शन सौ. हेमा तिवारी इन्होंने किया।
कार्यक्रम में श्रीमती नलिनी भनारकर, श्रीमती चंद्रकला कोराते,सौ. शारदा, सौ.जया, सौ.गीता, श्रीमती अल्का घोसेकर, श्रीमती रुक्मिणी राठौड़, श्रीमती रत्नमाला कोराते, सौ.भावना मोंढे, श्रीमती ज्योति द्विवेदी, वैष्णवी खांडेकर, डॉ. मंगला पूरी, डॉ. कल्पना उपाध्याय कल्पना पराते, सोनल महाकालकर, रजनी चौहान, संगीता जगताप, संजीवनी चौधरी, कविता बोबड़े, कीर्ति कवीश्वर, वर्षा तिवस्कर, शीतल नागराले, सौ.भाग्यलता तलखंडे, सौ.रेखा भोंगाड़े, सौ.स्वाती वंजारी, सौ.अर्चना पांडे, सौ.राधिका वेखण्डे, ज्योति उगले इन सबका पुष्प गुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बेलतारोड़ी पुलिस स्टेशन की श्रीमती भावना वासनिक इन्हें कोरोना काल मे भी अपना कर्तव्य निभाने के लिए उन्हें मेडल, शॉल श्रीफल व सम्मानपत्र देकर “कोरोना योद्धा” पुरस्कार से सम्मानित किया।

                        आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था, सोनेरी पहाट बहुउद्देशिय संस्था एवं आदिम जाति सेवक संघ ने संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न कर एकता का संदेश दिया। सम्मान मिलने पर सभी महिलाओं ने अपने जीवन की आपबीती बताते हुए संघर्ष की हकीकत बयान करते हुए उनके आँसू रुक नही पाए उनकी आपबीती सुनकर उपस्थित सभी महिलाओं की आंखे नम होगई व कार्यक्रम ने भावनात्मक रूप लेलिया आयोजको ने कहा कि सही मायने में हमने आज महिला दिन मानाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *