- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : विश्व सिन्धी सेवा संगम द्वारा यातयात नियमो की दी गई जानकारी

सड़को पर बिना मास्क वाले वाहनकर्ताओ को निशुल्क मास्क बाटे

नागपुर : नागपुर वाहतुक विभाग द्वारा यातायात नियमो के प्रचार हेतु जनजागरण अभियान की शुरुआत शहर एवं ग्रामीण इलाकों में की गई है जिसका विश्व सिन्धी सेवा संगम नागपुर शहर व विदर्भ द्वारा वाहतुक विभाग के विनोद जाधव इनके मार्गदर्शन में पुर्व नागपुर में जनजागृति की गई एव नागरिकों को निःशुल्क मास्क बाटे गये।

यातायात नियमो का पालन करना हमे आवश्यक है इस बारे में जनजागृति की गई। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करे आदि जानकारी प्रचार रैली में दी गई।इस अवसर पर विश्व सिन्धी सेवा संगम महाराष्ट्र के लाडले अध्यक्ष श्री प्रताप जी मोटवानी विदर्भ के अध्यक्ष नरेश जुम्मानी, नागपुर के महासचिव महेश ग्वालानी एव नागरिकगण उपस्थित थे।

जनजागरूक अभियान के अवसर पर महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप जी मोटवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से नागपुर शहर में दुर्घटना में कमी आयेगी एवं हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा। सावधानी हटी दुर्घटना घटी, समय मूल्यवान है किंतु जीवन अमुल्य है, इस प्रकार के विचार व्यक्त किये जिसकी नागरिको ने सराहना की एव यातायात नियमो का पालन करने का संकल्प लिया इस कार्य हेतु उमेश महतो द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम का संचालन विदर्भ अध्यक्ष नरेश जुम्मानी ने किया। आभार प्रदर्शन नागपुर महासचिव महेश ग्वालानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *