अखंड सौभाग्य की कामना की…
नागपुर : आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने शनिवार २३ जनवरी को सुभाष मार्ग स्थित श्री गीता मंदिर में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम किया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में एक दूसरे से साकारात्मक चर्चा करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं का भी आयोजन कार्यक्रम में किया गया जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं ने हिस्सा लिया।
हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन “आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था” की सचिव श्रीमती ज्योति द्विवेदी, संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती सविता उपाध्याय एवं संस्था की सदस्य शीतल नन्दनवार ने किया। हल्दी कुम-कुम के इस शुभ अवसर पर सौ आरती पाठक, सौ प्राप्ति अग्रवाल, सौ ज्योति जनबन्धु, सौ रंजना नवघरे, सौ वैशाली ओझा, शबाना सैयद, गीता शुक्ला, दीपमाला हिंगणकर, दिशा ओझा, सौ सुनंदा गजभिये, सौ सुनीता पाटिल, वैष्णवी पाठक, सौ मोहिनी मिश्रा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।