- Breaking News, नागपुर समाचार, संत्रानगरी

नागपुर : अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान द्वारा संस्था के कार्य विस्तार करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया

नागपुर : अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान द्वारा समस्त ब्राम्हण समाज के उत्थान एवं उद्धार हेतु रविवार ३ जनवरी को श्रीमती किरण राजेन्द्र दुबे के ओमकार नगर चौक स्थित निवास स्थान पर बैठक ली गई। बैठक में ब्राम्हण समाज के विविध वर्ग के विषय में चर्चा की गई। ब्राम्हण समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक विकास के लिए रूपरेखा तय करने का निर्णय बैठक में लिया गया। 

बैठक में संस्था से जुड़े हुए प्रत्येक ब्राम्हण समाज के व्यक्तियों एवं महिलाओं का एक परिचय कार्यक्रम आयोजन के विषय में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान के पदाधिकारी आपस में मिलकर एक दूसरे से जान पहचान करेंगे एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भविष्य में छोटे छोटे कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को आगे बढ़ाया जायगा। 

बैठक में २४ जनवरी को महिलाओं के लिए हल्दी कुम कुम का कार्यक्रम निश्चित किया गया है अतः इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ सभी पुरुष पदाधिकारी भी आपस मे जान पहचान करने हेतु उपस्थित रहेंगे। हल्दी कुम कुम के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी को उचित समय पर दे दी जायेगी। बैठक का आयोजन अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान की नागपुर जिल्हा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय ब्राम्हण सेवा संस्थान की प्रदेश सचिव श्रीमती सुनीता जितेंद्र शर्मा एवं श्रीमती किरण राजेन्द्र दुबे जी के मार्गदर्शन में किया। 

आज क्रान्तिज्योति श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में महिलाओं के उत्थान हेतु विशेष चर्चा की गई और महिलाओं को संस्था द्वारा विशेष महत्व देने का निर्णय किया गया। बैठक में संस्था की नागपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति द्विवेदी, प्रदेश सचिव श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती किरण दुबे, श्रीमती प्रीति दुबे, संस्था के शहर महामंत्री श्री राहुलप्रसाद शर्मा, श्री राजेन्द्र दुबे, श्री बसंत मिश्राजी, श्री राजेन्द्रराम शिरोमणि दुबे, नागपुर जिला अध्यक्ष श्री त्रयम्बकेश्वर दुबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *