- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : नेवी में प्रक्षिशु युवक ने की आत्महत्या

नागपुर : वाड़ी पुलिस स्टेशन अंतर्गत नवनीत नगर, चापले ले-आउट के एक 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम यश विद्यारत्न रामटेके (21) है। यश नेवी में प्रक्षिशु था। वह लॉकडाउन में वाड़ी आया था और जनवरी में प्रशिक्षण पूरा करने के लिए फिर वापस जाने वाला था। पता चला है कि, यश तीन दिन से तनाव में था। यश को माता, पिता और एक छोटा भाई है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। छोटा भाई घर पर ही रहता है।

यश शुक्रवार को हमेशा की तरह दोपहर 2 बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ चौक में बैठा ‌और वहां से थोड़ी देर बाद घर चला गया। शाम को 5.30 बजे जब छोटा भाई घर आया, तो उसे दरवाजा बंद दिखाई दिया। उसने जैसे ही खिड़की से अंदर झांका, तो फंदे पर यश का शव लटका हुआ नजर आया। उसने दोस्तों को बुलाया और किसी तरह घर में प्रवेश किया। अंदर यश ने दुप्पट्टे की मदद से लोहे के एंगल को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना वाड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। पीआई सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *