- Breaking News, नागपुर समाचार, मनपा

नागपुर : संपत्ति व जलकर बाकायदारो को मिलेंगी राहत 

कर बकायेदारों के लिए मनपा ने आज से शुरू की अभिनव योजना

नागपुर : मनपा की जर्जर स्थिति को मजबूत करने का दिशा-निर्देश राज्य सरकार द्वारा दिए जाने और मनपा स्थाई समिति द्वारा इस वर्ष के बजट में संपत्ति कर व जल कर बकायेदारों के लिए योजना शुरू करने की घोषणा पर मनपायुक्त राधाकृष्णन बी ने प्रशासकीय मंजूरी दी। जिसके संयुक्त पत्रपरिषद आज सुबह मनपायुक्त राधाकृष्णन बी और महापौर संदीप जोशी ने लिया। जिसमें बताया गया कि संपत्ति कर के लिए आज 15 दिसम्बर 2020 से 14 फरवरी 2021 तक अभय योजना तो जल कर बकायेदारों के लिए 21 दिसंबर 2020 से 1 माह के लिए OTS योजना शुरू की गई। इस दीर्घकालीन योजना का ज्यादा से ज्यादा बकायेदारों ने लाभ उठाये, अन्यथा इसके बाद कड़क कार्रवाई का सामना करना पड़ेंगा।

पत्रपरिषद में जानकारी दी गई कि अबतक की सबसे बड़े समय की योजना हैं। संपत्ति कर के बकायेदारों को 15 दिसम्बर से 14 जनवरी 2021 तक बकाया भरने वालों का 80% सस्ती(ब्याज) और 15 जनवरी 2021 से 14 फरवरी 2021 तक बकाया भरने वालों को 50% सस्ती(ब्याज) माफ किया जाएगा। जलकर के बकायेदारों के लिए 21 दिसम्बर से 21 जनवरी 2021 तक बकाया भरने के लिए OTS(एक मुस्त सस्ती माफी योजना) शुरू की जाने वाली हैं।इसके बाद 22 जनवरी 2021 से 21 फरवरी 2021 तक बकाया भरने वालों का 70% बकाया माफ होगा। शहर में अबतक 50000 अवैध नल कनेक्शन का पता चला हैं, जिन्हें नियमित करने का सिलसिला शुरू हैं। 24 बाय 7 जलापूर्ति योजना का काम अंतिम चरण में हैं।

शहर में 104000 ओपन प्लॉट हैं, जिनका अता-पता न होने से उनसे संपत्ति कर वसूलने से दिक्कत आ रही हैं। उक्त योजनाओं के लिए सभी जोन में ऑनलाइन व्यवस्था की जाएगी। इस योजना में कोई भी नगदी व्यवहार की सुविधा नहीं दी गई हैं। नागरिक रूपी बकायेदारों का प्रतिसाद बढ़ने पर सुविधा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। संपत्ति कर का सस्ती सह कुल बकाया 810 करोड़ और जल कर का कुल बकाया 212 करोड़ हैं। उक्त दोनों योजना से 80% बकाया वसूली की उम्मीद जताई जा रही।

इसके बावजूद जो बकायादारों ने योजना का लाभ नहीं उठाया,उनका सस्ती(ब्याज) जस का तस रह जाएगा और इसके बाद होने वाली कड़क कार्रवाई का सामना करना पड़ेंगा। अंत में मनपायुक्त ने बताया कि नियमित संपत्ति कर भरने वालों के लिए भी विशेष योजना/विशेष छूट सुविधा लाने की जानकारी दी।

सत्तापक्ष के महापौर संदीप जोशी सह सभी पदाधिकारियों ने उक्त दोनों योजना को शुरू करने में सकारात्मक रुख अपनाने पर उनका अभिनंदन किया और उक्त योजना की ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने की मांग भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त जलज शर्मा,प्रभारी महापौर मनीषा कोठे, स्थाई समिति सभापति पिंटू झलके, सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, पूर्व स्थाई समिति सभापति दयाशंकर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *