नागपुर समाचार : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिन के अवसर पर खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा वस तुला कार्यक्रम आयोजित कर उनका अनोखे अंदाज में अभिनंदन किया गया। यह आयोजन उत्साह, भावनाओं और सामाजिक संवेदनाओं से ओतप्रोत रहा।
इस विशेष कार्यक्रम के लिए आकर्षक तुला सजाई गई थी। फूलों की सजावट, वस्त्रों के ढेर, शुभकामनाओं की गूंज और मंगलमय वातावरण ने पूरे परिसर को उत्सवी बना दिया। ढोल-ताशों और शंखनाद के बीच ‘वस्त्र तुला’ विधि का शुभारंभ हुआ। राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रो. अनिल सोले ने बताया कि इस उपक्रम के माध्यम से एकत्रित सभी वख धूप में मेहनत करने वाले हॉकर्स, श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों तथा जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए नितिन गडकरी का जन्मदिन मनाने का यह एक सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर पाराशर एवं अशोक मानकर, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रो. राजेश बागड़ी, माया इवनाते, अविनाश घुशे, रेणुका देशकर, चेतन कायरकर, किशोर पाटिल, मनीषा काशीकर, योगेश बन, प्रमोद पेंडके, विजय फड़णवीस, शैलेष ढोबले, गुड्डू त्रिवेदी, महेंद्र राऊत सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देशभर से मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि जन्मदिन पर मिले प्रेम और शुभकामनाओं से में अभिभूत हूं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। देश के शीर्ष नेतृत्व सहित राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया, दूरभाष तथा प्रत्यक्ष मुलाकात के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राजस्व मंत्री चद्रशेखर बावनकुले, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, विधायक सुधीर मुनगंटीवार, विधायक प्रवीण दटके, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान, महापौर नीता ठाकरे तथा सांसद प्रफुल पटेल सहित अनेक नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उद्योग जगत से अनिल अंबानी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायवसिंह सैनी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




