नागपुर समाचार : नितिन गडकरी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व नागपुर में विधायक कृष्णा खोपडे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, पूर्व नागपुर की ओर से अनेक स्थानो पर स्वास्थ जांच शिविर, रक्तदान शिविर के आयोजन पूर्व नागपुर के सभी प्रभागों में किये गये जिसमें भाजपा कार्यकर्ता तथा अनेक नागरिकों ने बड़े जोश से हिस्सा लिया। सभी ने नितिनजी के उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना की।
विधायक कृष्णा खोपड़े ने सुबह पूर्व नागपुर के सभी नगरसेवक एवं कार्यकर्ताओं का जन्मदिन सतरंजीपुरा चौक में आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों की आवाज के साथ मनाया गया साथ ही भव्य लड्डु वितरण का आयोजन कर सभी नागरीको को लड्डू वितरण किया गया और व्यापारी आघाड़ी की तरफ से के साथ नितिन गडकरी के निवासस्थान पर जाकर ६९वें जन्मदिन पर ६९ किलो का हार पहनाकर बधाई दी।
सतरंजीपुरा चौक पर हुआ भव्य लड्डू वितरण
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जन्मदिन सतरंजीपुरा चौक में आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों की आवाज के साथ मनाया गया साथ ही भव्य लड्डु वितरण का आयोजन कर सभी नागरीको को लड्डू वितरण किया गया और व्यापारी आघाड़ी की तरफ से कुल्फी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष प्रदीप पोहाणे, राजेश ठाकुर, राजू गोतमारे के साथ प्रमोद पेंडके, सरिता कावरे, दीपक वाडीभस्मे, मनीषा अतकरे, अभिरुचि राजगिरे, रामदास साहू, संजय अवचट, रामभाऊ आंबुलकर, चेतना निमजे, उमा देशमुख, संतोष लड्ढा, बालू रारोकर, अर्चना पडोळे, दुर्गेश्वरी कोसरे, राजू दिवटे, शितल रारोकर, सीमा ढोमणे, शारदा बारई, निलेश गायधने, पिंटू गिहे, रजनी वानखेडे, देवेंद्र मेहर, सेतराम सेलोकर, महेंद्र राऊत, सचिन करारे, गुड्डू पांडे, शरद पडोळे. मनोज ढोबळे, विनोद वंजारी, राजेश मुनियार, संतोष शर्मा, लक्की परसनानी, मुरलीधर वडे, प्रणित जाजमवार, पंकज बाराई, जगदीश भद्रे, बाळा विटाळकर, प्रितम देशमुख, हर्षल वाडेकर, तुषार ठाकरे, गोविंदा काटेकर, वर्षा मिलमिले, रेखा रायकवाड उपस्थित रहे।




