डिजिटल स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बना; २०२३ वनडे फाइनल का रिकॉर्ड ५.९ करोड़ था
खेल समाचार : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-२० वर्ल्ड कप फाइनल मैच को जियोहॉटस्टार पर ८२.१० करोड़ लोगों ने देखा। यह टी-२० वर्ल्ड कप में किसी भी समय की अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है। इससे पहले किसी खउउ टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा ५.९ करोड़ की व्यूअरशिप दर्ज हुई थी, जो १९ नवंबर २०२३ को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान रिकॉर्ड की गई थी। वहीं, २०२४ के टी-२० वर्ल्ड कप फाइनल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ५.३ करोड़ की व्यूअरशिप रही थी।
मैच के दौरान ऐसे बढ़ा दर्शकों का आंकड़ा फाइनल मुकाबले की शुरुआत से पहले आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगर रिकी मार्टिन के प्रदर्शन को २.१ करोड़ दर्शक देख रहे थे। टॉस के समय यह संख्या बढ़कर ४.२ करोड़ हो गई, जबकि भारत की पारी की पहली गेंद डाले जाने से पहले व्यूअरशिप ६.५ करोड़ तक पहुंच गई। भारत की पारी समाप्त होने तक दर्शकों की संख्या बढ़कर ४३.९ करोड़ हो गई। इनिंग ब्रेक के दौरान ४४.३ करोड़ दर्शक प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे। न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में यह आंकड़ा बढ़कर ५०.३ करोड़ हो गया। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट १९वें ओवर में गिरने के समय प्लेटफॉर्म पर ७४.५ करोड़ लोग एक साथ मैच देख रहे थे। मैच के बाद पोस्ट- मैच प्रेजेंटेशन के अंत तक यह संख्या बढ़कर ८२.१ करोड़ तक पहुंच गई।
भारत ने तीसरी बार खिताब जीता
रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को ९६ रन से हराकर तीसरी बार (२००७, २०२४, २०२६) टी-२० वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इसके साथ ही भारत अपने घर में यह ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश भी बन गया।




