- Breaking News, Chif Reporter - Wasudeo Potbhare, IPL 2026

IPL समाचार : पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट हराया, बिना धोनी चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी बार धराशाई, गेंदबाजों से डिफेंड नहीं हुए 209 रन

IPL समाचार : पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर बाजार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब ने 19वें ओवर में टारगेट को हासिल करके अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की मैच विजेता पारी खेली.

टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. आयुष म्हात्रे ने 73 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में 32 रनों की कैमियो पारी खेल समा बांधा. वहीं शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी बदौलत चेन्नई की टीम 209 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई.

पंजाब की दूसरी जीत

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को तेज और शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 4.2 ओवरों में ही 61 रन बना डाले थे. प्रियांश ने 11 गेंद में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और 43 रन बना चुके थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए.

इसी बीच कूपर कॉनोली ने आकर 22 गेंद मीइन 36 रन बनाकर स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया. मगर सबसे बड़ा अंतर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पैदा किया. अंतिम 10 ओवरों में पंजाब को जीत के लिए 107 रन बनाने थे, लेकिन यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉप गीयर लगाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज मीइन शॉट्स लगाए. उन्होंने 29 गेंद में 50 रनों की पारी खेलते हुए 4 चौके और 3 छक्के लगाए.

बिना धोनी CSK धराशाई

एमएस धोनी राजस्थान के बाद पंजाब के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले, क्योंकि वे चोटिल हैं. बिना धोनी, यह चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी हार है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से रौंद डाला था. अब पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया है. चेन्नई अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है.