- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : वानखेड़े ने किया मंत्री राजेश टोपे का स्वागत

वानखेड़े ने किया मंत्री राजेश टोपे का स्वागत

नागपूर समाचार : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेश टोपे का आज पूर्व गृहमंत्री श्री अनिल देशमुख के निवास स्थान पर आगमन हुआ। इस अवसर पर कोरोना के दौरान शहर भर में घूम घूम कर इससे बचने के उपाय, सावधानियों से लोगों को जनजागृत करने वाले रांकापा के शहर महासचिव दिनकर वानखेड़े ने श्री राजेश टोपे को कोरोना महामारी पर बनाया गया एक फलक प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस दौरान नागपुर शहर, ग्रामीण के पदाधिकारियों सें आने वाले नागपुर महानगर पालिका के चुनाव पर चर्चा हुई।

सभा में प्रमुख रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, पूर्व मंत्री रमेश बंग, महाराष्ट्र महिला आयोग की सदस्य श्रीमती आभा पांडे, महाराष्ट्र प्रवक्ता प्रवीण कुंटे,जिल्हा परिषद सदस्य सलिल देशमुख, जिल्हा उपाध्यक्ष अमरचंद जैन, रमण ठवकर,रिजवान अंसारी, शैलेन्द्र तिवारी,शिव भेडें एवं समस्त शहर के विभागीय अध्यक्ष, शहर पदाधिकारी उपस्थित थे।

47 thoughts on “नागपूर समाचार : वानखेड़े ने किया मंत्री राजेश टोपे का स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *