नागपुर समाचार : रयू क्यू शोरीन रयू कराटे-दो ऑफ इंडिया (गेशिंकाई ऑफ जापान), महात्मा फुले पंच समिति एवं श्रद्धा क्रीड़ा व सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रात्रिकालीन अंतर शालेय कराटे स्पर्धा का आयोजन दिनांक 8 फरवरी को समता पार्क, गोधनी में किया गया।
इस स्पर्धा में सत्कारमूर्ति क्योशी संजय महाजन सर, उद्घाटक मानकापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक श्री हरेश कळसेकर, बांधकाम व नियोजन समिति के सभापति श्री राहुल मनोहर, उपाध्यक्ष श्री अरुण राऊत, श्री नितीनजी कोहळे (संचालक, दत्त सभागृह), श्री सूर्यकांत द्विवेदी सर (संचालक, अमृत्यम हॉस्पिटल, गोधनी) तथा मुख्य अतिथि के रूप में नगरसेवक श्री राजेश महाजन (पानी पुरवठा सभापति) उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त माजी सभापति सौ. रुपाली मनोहर, नगरसेविका सौ. रोहिणी खोरगडे, नगरसेविका सौ. भाग्यश्री चंद्रिकापुरे सहित आदरणीय प्रशिक्षक शिहान समीप नरुले, शिहान विनोद शेळके, शिहान सुरज गोडे, शिहान प्रशांत मानकर, सेन्सेई मोनल गोडे, शिहान शेख जावेद, सेन्सेई आशिष कतोरे, सेन्सेई आकाश ठाकूर, सेन्सेई भैरव प्रजापती, सेन्सेई सुरज नगराळे, मुकेश माकरंवार सर, सह-आयोजक एवं पालकवर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस कराटे स्पर्धा में 200 से अधिक शालेय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजयी खिलाड़ियों को मान्यवरों के करकमलों द्वारा मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त सफल स्पर्धा का आयोजन शिहान निलेश मिश्रा द्वारा किया गया।




