- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : विपक्ष के नेता महाकालकर ने संभाला पदभा

जनहित में सत्ता को घेरने का काम करेगा विपक्ष

नागपुर समाचार : कांग्रेस ने हर स्तर पर जनता की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। देश की आजादी से लेकर अब तक जनता के हितों का ही काम किया गया है। इसी तरह भले ही महानगरपालिका के चुनाव में संभावित जीत दर्ज न हुई हो किंतु कम संख्या होने के बाद भी जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने का काम विपक्ष द्वारा होने की आशा शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने जताई।

सोमवार को जहां एक ओर महापौर, उपमहापौर और सत्ता पक्ष नेता के पदग्रहण का समारोह आयोजित किया गया वहीं दूसरी ओर मनपा में संवैधानिक पद नेता विपक्ष के रूप में वरिष्ठ पार्षद संजय महाकालकर ने भी पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर महाविकास आघाड़ी के घटक दल शिवसेना (उबाठा) के नेता किशोर कुमेरिया और कांग्रेस के तमाम पार्षद उपस्थित थे। शिवसेना के गुट नेता कुमेरिया ने पुष्पगुच्छ देकर विपक्ष के नेता का सत्कार किया।

कांग्रेस की राज्य इकाई पदाधिकारी और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की ओर से किए गए सत्कार का जवाब देते हुए महाकालकर ने कहा कि सदन में सभी पार्षदों को साथ में लेकर सत्ता पक्ष का मुकाबला किया जाएगा। भले ही संख्या कम हो किंतु हौसले बुलंद हैं।

इस दौरान विधायक अभिजीत वंजारी, पार्षद सुजाता कोंबाडे, पार्षद सलामे, पार्षद विवेक निकोसे, प्रमोद ठाकुर, अभिजीत झा, उमाकांत अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद सुरेश जग्यासी, संजय दुबे, गिरीश पांडव, अतुल कोटेचा, विशाल मुत्तेमवार, आकाश तायवाडे, कल्पना द्रोणकर, गौतम अंबादे, अभिषेक शंभरकर, मंजूषा चाचेरकर, शैलेश पांडे, भावना लोणारे, दिनेश यादव, संगीता पाटिल, आसिफ शेख, वसीम खान, प्रगति यादव, मारिस्टेला उसरे आदि उपस्थित थे।