नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा, नागपुर महानगर द्वारा कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं कार्यकारिणी घोषणा समारोह का भव्य आयोजन शनिवार, 22 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे सुरेश भट सभागृह, रेशमबाग में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के महसूल मंत्री एवं नागपुर जिले के पालक मंत्री मा. चंद्रशेखर बावनकुळे, प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल, पूर्व सांसद दत्ता मेघे, पूर्व सांसद अजय संचेती, संगठन मंत्री उपेंद्र कोटकर तथा भाजपा नेता बलवंत शास्त्री उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी करेंगे। साथ ही शहर के विधायक, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
शहर अध्यक्ष आशीष पांडे ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को उत्तर भारतीय मोर्चा के माध्यम से प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।
कार्यक्रम की तैयारी बैठक में संजय पांडे, तरुण निर्माण, शत्रुघ्न तिवारी, कमलेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, मनोज राय, अमित यादव, सोनू तिवारी, गौरव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




