- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : अखिल भारतीय जागृति महिला मंच एवं ब्राह्मण सेना के संयुक्त तत्वावधान में करवा चौथ समारोह संपन्न

नागपुर समाचार : अखिल भारतीय जागृति महिला मंच एवं ब्राह्मण सेना के संयुक्त तत्वावधान में भव्य करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन गीता मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर समाजसेविका श्रीमती ज्योति द्विवेदी, इन्दु उपध्या , एवं रेखा पाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। 

संस्था की अध्यक्ष रेखा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह आयोजन कई वर्षों से पारंपरिक रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में करवा चौथ श्रृंगार, वेषभूषा, रीति-रिवाज एवं भारतीय संस्कृति-संस्कारों पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उत्साह प्रकट किया।

आयोजन में करवा चौथ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें –

प्रथम पुरस्कार: सुनिता शर्मा

द्वितीय पुरस्कार: रेखा दुबे

तृतीय पुरस्कार: रेखा तिवारी

विजेताओं को ब्राह्मण सेना संयोजिका श्रीमती ज्योति अवस्थी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रानू त्रिवेदी ने कुशलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रेखा चतुर्वेदी ने कहा कि –

“हमारी संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए। करवाचौथ केवल परंपरा नहीं बल्कि नारी श्रद्धा, विश्वास और भारतीय संस्कारों का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को इसके महत्व की जानकारी होना आवश्यक है।”

समारोह की अतिथि श्रीमती ज्योति द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा –

“ब्राह्मण समाज की महिलाओं को एक मंच पर आकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। जब तक हम एकता में नहीं होंगे, समाज का उत्थान संभव नहीं है।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएँ उपस्थित रहीं, जिनमें नीना मिश्रा, रेणु मनीष त्रिवेदी, इन्दु उपाध्याय, छाया शुक्ला, ज्योति शुक्ला, अनिता मिश्रा, उमा पांडे, साक्षी मिश्रा, ज्योति अवस्थी, रानू प्रतीक त्रिवेदी, श्रद्धा दुबे, दुर्गा त्रिवेदी, माया तिवारी, रेखा दुबे ,काजोल त्रिवेदी अनिता पुरोहित आदि प्रमुख रूप से शामिल थीं।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।