नागपुर के रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा
नागपुर : शहर की गंगा-जमुना बस्ती में लकड़गंज पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 28 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें 16 वारांगनाए और 12 ग्राहक शामिल हैं। पकड़ी गई वारांगनाओं पर आरोप है कि, वह गंगा-जमुना बस्ती में सीमेंट रोड पर सार्वजनिक जगह पर खड़ी होकर आने-जाने वाले नागरिकों को इशारें कर रही थीं। पुलिस का कहना है कि, इनमें कुछ युवतियां और महिलाएं शामिल हैं।
दो महिलाओं को लकड़गंज पुलिस ने उनके दुधमुहें बच्चे के साथ पकड़ा है। पकड़ने के बाद सभी वारांगनाओं को पुलिस लकड़गंज थाने ले गई। लॉकडाउन के बाद गंगा-जमुना बस्ती में लकड़गंज पुलिस की यह पहली कार्रवाई है। पुलिस उपायुक्त राहुल माकनीकर के मार्गदर्शन में थानेदार नरेंद्र हिवरे ने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त कार्रवाई की।



