- Breaking News, अपघात, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम टैंक में डूबने से मासूम बच्चे की मौत

नागपुर समाचार : नागपुर शहर के लकड़गंज जोन अंतर्गत कच्ची वीसा मैदान में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए आर्टिफिशियल टैंक में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सात वर्षीय महेश कोमल थापा के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही लकड़गंज पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को बाहर निकाला। 

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर महानगर पालिका ने लकड़गंज परिसर के कच्ची वीसा मैदान में आर्टिफिशियल टैंक का निर्माण किया है। इसका इस्तेमाल गणेशोत्सव के दौरान मूर्तियों के विसर्जन के तौर पर किया जाएगा। उपराजधानी नागपुर में पिछले तीन दिनों से जोरदार बारिश शुरू है। लगातार बारिश के कारण टैंक में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। गुरुवार को पानी रुकने के बाद म्रुतक बालक महेश लकड़गंज थाने के सामने मौजूद कच्चा वीसा मैदान पर अपने दो अन्य साथियो के साथ खेलने पहुंचा। 

इसी दौरान महेश को बने कृत्रिम टैंक में बॉल दिखाई दिया। बॉल देखने के बाद महेश उसे निकालने के लिए टैंक के अंदर उतरा। हालांकि, टैंक में पानी का अनुमान नहीं लगने के कारण महेश टैंक में डूबा गया। युवक के टैंक में डूबने की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। 

जानकारी मिलते ही पुलिस बचाव दाल के साथ मौके पर पहुंची और बालक की खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद बालक का शव बचाव दल को मिला। जिसे बाहर निकाला गया। मृतक के माता सुरक्षा गार्ड का काम करते हुए महेश तीन भाई बहनों में सबसे बड़े था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *