- Breaking News, नागपुर समाचार, मनपा

नागपुर समाचार : पीएमश्री संजयनगर हिंदी माध्यमिक शाला का एसएससी बोर्ड में गौरवशाली प्रदर्शन

नागपुर समाचार : नागपुर महानगरपालिका संचालित पीएमश्री संजय नगर हिंदी माध्यमिक शाला ने वर्ष २०२५ की एसएससी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम ८५% रहा, जिसमें २१७में से १८४ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। संत कबीर शाखा की छात्रा कु. पायल संतोष कुमार वर्मा ने ९१% अंक प्राप्त कर मनपा की हिंदी माध्यम शालाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं डिप्टी सिग्नल शाखा के लखन चमनलाल येरणे तथा प्रेम नगर शाखा की कु. नीतू इंदलाल सोंधिया ने ८८.४०% के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी तथा अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी. इन्होंने छात्रों का सत्कार एवं प्रशंसा की।

विद्यालय में वर्तमान में ११४८ छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। यह शाला केवल शैक्षणिक उपलब्धियों में ही नहीं, बल्कि खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में भी मनपा की अग्रणी शालाओं में गिनी जाती है। शाला ने हाल ही में मुख्यमंत्री माझी शाळा सुंदर शाळा-२ प्रतियोगिता में जिलास्तरीय द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए ५ लाख का नगद पुरस्कार भी हासिल किया। विद्यालय में वाई-फाई, स्मार्ट स्क्रीन और वर्चुअल बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिक्षा का माध्यम हिंदी और सेमी इंग्लिश है, जिससे विद्यार्थियों को समृद्ध शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *