IPL समाचार : के 52वें मैच में शनिवार (3 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाए।
आरसीबी ने आखिरी 2 ओवर में 54 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 53 रन बनाकर नाबाद रहे। वह आईपीएल में 14 गेंद अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। पैट कमिंस और केएल राहुल ने भी 14 गेंद पर अर्धशतक जड़े हैं। यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। विराट कोहली और जैकब बेथल ने भी अर्धशतक जड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे और रविंद्र जडेजा ने दमदार अर्धशतक जड़ा। जडेजा नाबाद रहे, लेकिन चेन्नई को जीत नहीं दिला सके।
महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा 1 ओवर में 15 रन नहीं बना पाए। यश दयाल के ओवर में धोनी तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। नोबॉल भी हुआ, लेकिन चेन्नई 3 गेंद पर 6 रन नहीं बना पाई। इस जीत के साथ आरसीबी के 11 मैच में 16 अंक हो गए। चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसके 11 मैच में 4 अंक हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। विराट कोहली ने 62 रन बनाए। जैकब बेथल ने 55 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 17 और रजत पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथिशा पथिराना ने 3 विकेट लिए। सैम करन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 48 गेंद पर 94 रन बनाए। शेख रशीद ने 14, सैम करन ने 5, रविंद्र जडेजा ने नाबाद 77, डेवाल्ड ब्रेविस बगैर खाता खोले आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी 12 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे 6 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। आरसीबी की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को मौका मिला।
पहली बार आरसीबी ने एक सीजन में चेन्नई को 2 बार हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 रन से मैच जीता। रविंद्र जडेजा 45 गेंद पर 77 और शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाए। पहली बार है कि आरसीबी ने एक सीजन में चेन्नई को 2 बार हराया है।