■ अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटारा करने का दिया आदेश
नागपुर समाचार : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर स्थिति सचिवालय में जनता दरबार लगाया। इस जनता दरबार में नागपुर सहित विदर्भ के हर जिले से लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्या सुनी और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटारा करने का आदेश दिया। ज्ञात हो कि, तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद फडणवीस का यह पहला जनता दरबार है।
दोपहर 12 बजे से फडणवीस का जनता दरबार शुरू हुआ। एक तरफ जहां लोगों की भीड़ सचिवालय पहुंच रही थी, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री फडणवीस लोगों से मिलकर उनकी समस्या जानकार सम्बंधित विभागों के अधिकारीयों को निर्देश सभी पर नियमों के तहत कार्रवाई करने का आदेश दे रहे थे। मुख्यमंत्री के पहले जनता दरबार में 1000 से ज्यादा लोग पहुंचे।
विदर्भ के कोने कोने से लोग पहुंचे
मुख्यमंत्री फडणवीस के जनता दरबार की जानकारी मिलते ही ने केबल नागपुर बल्कि विदर्भ के कोने-कोने से लोग पहुंचे। यवतमाल, गडचिरोली, अकोला, बुलढाणा सहित दूरदराज के लोग भी शामिल हुए। कोई जहां खुद के साथ हुए फ्रॉड की शिकायत लेकर पहुंचा था तो कोई इलाज के लिए सरकारी सहायता मांगने पहुंचा था। यही नहीं गडचिरोली जिले के चामोर्शी में सामने आये अगरबत्ती घोटाले की पीड़ित महिलाएं मुख्यमंत्री फडणवीस के पास पहुंची और सभी ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई।सभी की शिकायतों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने दोषिओं पर कार्रवाई करने का आश्वासन अधिकारीयों को दिया।