- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : पटाखे के गोदाम में लगी आग, धमाकों की आवाज से परिसर गूंजा; अग्निशमन की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची

नागपुर समाचार : गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में आग लगनी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार दोपहर को उतर नागपुर के वैशाली नगर स्थित एक पटाखे की गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग पुरे गोदाम में फ़ैल गई। पटाखा गोदाम होने के कारण धमाकों से पूरा परिसर गूंज उठा। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अग्निशमन विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

जिस जगह आग लगी वहां रिहाइशी इलाके में हैं, जिसके कारण आग आस-पास के घरों में भी फ़ैलाने की आशंका थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में लाखों का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। आग कितनी भीषण थी कि, इसी से समझा जा सकता है कि, आग और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, पांचपावली थाना क्षेत्र के दाहिबजार रोड स्थित वैशाली नगर स्थित प्रेमनगर फ्लाईओवर के निचे पटाखे का गोडाउन है। शादी का समय होने के कारण व्यापारी ने बड़ी संख्या में पटाखे जमा कर रखे थे। बुधवार दोपहर को अचानक गोडाउन में आग लग गई। पटाखा होने के कारण देखते ही देखते आग चंद मिनटों पुरे गोदाम में फ़ैल गई। आग लगने की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी है। आग की स्थिति को देखते हुए शहर के विभिन्न केन्द्रो से नौ गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। 

जिस जगह गोदाम बनाया गया है, वह रिहाशी इलाके और घनी आबादी में स्थित है। बारूद होने के कारण आग आस-पास के घरों में भी फैलना का खातर बना हुआ था। हालांकि, कड़ी मशक्क्त के साथ अग्निशमन और फायर फाइटर आग को बुझाने में लगे हुए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आग दूसरी अन्य घरों में नहीं पहुंच पाई। 

कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार 

बारूद होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में पुरे गोदाम में फ़ैल गई। आग कितनी भीषण थी कि, दूर से ही आग की लपटे और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ऐतिहातन फ्लाईओवर यातायात पर रोक लगा दी। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग जो फ्लाईओवर खड़े होकर आग का वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *