- Breaking News, IPL 2025, खेलकुद 

IPL समाचार : पंजाब किंग्स (PBKS) की तीसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की लगातार चौथी हार

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 22वें मैच में मंगलवार (8 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 18 रन से हरा दिया। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

प्रियांश आर्या के शतक की मदद से पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। पंजाब किंग्स के इस जीत के साथ 4 मैच में 6 अंक हो गए। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैच में लगातार 4 मैच गंवा दिए हैं। वह अंक तालिका में 9वें नंबर पर है।

पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या ने 42 गेंद पर 9 छक्के और 7 चौके की मदद से 103 रन बनाए। शशांक सिंह 52 और मार्का यानसेन 34 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 0, श्रेयस अय्यर 9, मार्कस स्टोइनिस 4, नेहल वढेरा 9 और ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश चौधरी और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। यश दयाल ने पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन भेजा। विजय शंकर क्रीज पर आए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन। जीत के लिए 4 गेंद पर 20 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा ने छक्का जड़ा। अगली 2 गेंद पर 1 रन आए। विजय शंकर ने आखिरी गेंद पर 1 रन बनाए। पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *