- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : तुकाराम मुंढे का तबादला हुआ रद्द, जानिए क्या है इस खबर में सच्चाई

नागपुर : नागपुर महानगरपालिका के पूर्व आयुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला जल प्राधिकरण मुंबई में किया गया है। लेकिन शाम होते-होते नागपुर में यह खबर तेजी से फैल गई के तुकाराम मुंढे का तबादला रद्द हो गया है और तुकाराम मुंढे फिर से नागपुर महानगर पालिका आयुक्त बन गए है। लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है। इस खबर की क्या वास्तविकता है। 

तुकाराम मुंढे के तबादले रद्द होने की सच्चाई क्या है

दरअसल नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त रहे तुकाराम मुंढे का तबादला मुंबई के जल प्राधिकरण में किया गया था और उनके जगह नागपुर में राधाकृष्णन बी. को नागपुर महानगर पालिका का आयुक्त बनाया गया था। इस बीच तुकाराम मुंढे कोरोना पॉजिटिव हो गए और पिछले कुछ दिनों से वह नागपुर में ही रुके हैं। लेकिन कल सुबह वह नागपुर से मुंबई के लिए रवाना होने वाले हैं। इस बीच यह खबर आई कि तुकाराम मुंढे का तबादला रद्द हो गया है।

लेकिन इसकी सच्चाई यह है कि तुकाराम मुंढे का मुंबई के जल प्राधिकरण का तबादला रद्द किया गया है। न की नागपुर आयुक्त का, उनकी नई पोस्टिंग कहां पर होगी इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। यानी तुकाराम मुंढे की नई पोस्टिंग कहां होगी इसको लेकर असमंजस बना हुआ है। लेकिन नागपुर में तुकाराम मुंढे फिर आयुक्त बन गए हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए अफवाह पर ध्यान ना दें, ना अपवाह फैलाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *