नागपुर समाचार : टीम वेकोलि ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 01 मई 2024 को कोयला श्रमिक (खनिक) दिवस मनाया। कंपनी मुख्यालय में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी ने कोयला खनिक की मूर्ति एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी को श्रमिक दिवस तथा महाराष्ट्र स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मियों की खुशहाली और बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। साथ ही उन्होंने श्रम एवं श्रमिक के इतिहास का जिक्र करते हुए श्रम तथा श्रमिकों के महत्व पर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर उपस्थित निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना/परियोजना) श्री अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने भी कोयला खनिक की मूर्ति एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
खनिक दिवस के कार्यक्रम में सीएमडी श्री जय प्रकाश द्विवेदी ने उपस्थित सभी को देश हित में श्रम के द्वारा सहभागी होने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कल्याण मंडल सदस्य श्री कामेश्वर राय एवं श्री अजय पाल यादव तथा महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री मिलिंद चहांदे ने किया।




Hmm is anyone else having problems with the pictures on this blog loading? I’m trying to find out if its a problem on my end or if it’s the blog. Any suggestions would be greatly appreciated.
https://share.google/HNWC2xLrZgapAgHSM