- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : सीआरपीएफ कॅम्प में शौर्य दिन पर शहीदों को श्रद्धांजली

नागपुर समाचार : ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नागपुर परिसर में शहीद स्मारक पर श्री पी.आर.जाम्भोलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, नागपुर, श्री आई. लोकेन्द्र सिहं, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेन्ज नागपुर, श्री एम.के.सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) संयुक्त अस्पताल, नागपुर, श्री जी.डी. पंढरीनाथ, कमाण्डेन्ट, ग्रुप केन्द्र नागपुर एवं श्रीमती सियाम होई चिंग मेहरा, कमाण्डेन्ट 213 (महिला) बटालियन, राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहीदों को श्रद्धाजंलि देकर उन्हें याद किया गया। इसके पश्चात इस ग्रुप केन्द्र के क्षेत्राधिकार में रहने वाले 05 शहीदों के नाम से ग्रुप केन्द्र कैम्पस में विभिन्न मार्गो/ स्थानो का नामकरण उनके नाम पर किया गया। 

इन 5 शहीदों के नाम है शहीद हवलदार/जीडी शालिग्राम शिवाजी (45 बटा.) शहीद सिपाही/रिक्रूट नितीन सुरेशराव पुट्टेवार (ग्रुप केन्द्र, नागपुर), शहीद सिपाही/जीडी कोरे चन्द्रशेखर सुरेशराव (206 कोबरा बटालियन), शहीद सिपाही/जीडी चन्द्रकान्त भगवंतराव भाकरे (179 बटालियन) एवं शहीद सिपाही/जीडी रघुनाथ किसन जायभाये (121 बटालियन)। इन मार्गो/स्थानों का नामकरण शहीदों की वीरनारियों/उत्तराधिकारियों द्वारा किया गया। शौर्य दिवस के अवसर पर वीरता पदक से अलंकृत अधिकारियों/कार्मिको को सम्मानित किया गया। पी.आर.जम्भोलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, नागपुर द्वारा विशेष सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित किया गया। इसकी जानकारी सीआरपीएफ कें पीआरओ प्रदीप द्विवेदी ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *