- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर समाचार : आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था ने महिला दिवस मनाया गया

नागपुर समाचार : आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित आदर्श महिला मंच ने चंदन नगर स्थित शिव गौरी मंदिर में विश्व महिला दिवस मनाया। आदर्श महिला मंच की संस्थापक सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी ने चंदन नगर की महिलाओं का पुष्पगुच्छ और पौधा देकर सम्मान किया गया। ज्योती द्विवेदी ने कहा की समाज में महिलाओं स्थान सर्वोच्च हैं।

आज की महिलाएं काम के साथ साथ घर की जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। बच्चों में संस्कार में ढालने का कार्य भी महिलाओं के कंधो पर होता है, उन्होने कहा कि मनुजा तिवारी सामान्य महिलाओं के लिए एक आदर्श है, हमे मनुजा जी का साथ देकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई ताकी महिला स्वयं रोजगार स्थापित कर खुद का विकास करे।

विश्व महिला दिन कार्यक्रम में रामा खिच्ची, भूमि खिच्चि, ज्योती द्विवेदी, कौशिकी द्विवेदी, , मनुजा तिवारी, नीतू तिवारी, अंजू तिवारी, शिखा तिवारी, डॉ. निर्मला तेलरांधे, वर्षा नागुलवार, रानू त्रिवेदी, जयमाला तिवारी, शारदा भोयर, रूपाली चक्रवर्ती, सुषमा डबराल इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में काम करनेवाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचिव ज्योती द्विवेदी और मनूजा तिवारी इन्होंने किया। कार्यक्रम बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *