- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र में नगरसेवक अतुल कोटेचा का आत्मीय स्वागत, पदमेश गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

नागपुर समाचार : नागपुर महानगर पालिका में नगरसेवक के रूप में मनोनीत होने के उपलक्ष्य में मा. श्री अतुल कोटेचा जी का गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवळापार में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। केंद्र के अध्यक्ष मा. श्री पदमेश जी गुप्ता ने शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री कोटेचा जी का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने भेंट स्वरूप केंद्र में विकसित ‘कामधेनु कृषि तंत्र’ से उत्पादित पूर्णतः ऑरगॅनिक चावल एवं भारतीय देशी गाय के A2 दूध से निर्मित शुद्ध घी की विशेष प्रसाद किट भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि श्री कोटेचा जी का सार्वजनिक जीवन में आना नागपुर के लिए शुभ संकेत है, क्योंकि वे लंबे समय से गौ-आधारित अर्थव्यवस्था और जैविक खेती के प्रबल समर्थक रहे हैं।

मा. श्री अतुल कोटेचा जी नागपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवक हैं। वे ‘विदर्भ की बात’ हिन्दी दैनिक के संस्थापक संचालक हैं और गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र के मार्गदर्शक मंडल के माननीय सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। केंद्र के गौ-विज्ञान, पंचगव्य चिकित्सा एवं प्राकृतिक खेती के अनुसंधान कार्यों को दिशा देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

अपने संबोधन में श्री कोटेचा जी ने कहा कि नगरसेवक का दायित्व सेवा का माध्यम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे नागपुर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं स्वावलंबी बनाने के लिए गौ-आधारित विकास मॉडल को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने केंद्र द्वारा किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय गाय केवल आस्था नहीं, अर्थव्यवस्था का आधार भी है।