- Breaking News, नागपुर समाचार, मनोरंजन

नागपुर समाचार : प्रियंका ठाकुर को भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 2023 की घोषणा

नागपुर समाचार : हाल ही में घोषित भारत सरकार के कला सम्मानों में भोपाल-नागपुर की प्रसिद्ध रंग-अभिनेता-निर्देशक-निर्माता प्रियंका ठाकुर को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 2023 प्रदान किये जाने की घोषणा हुई है। पारंपरिक थिएटर में उनके उल्लेखनीय एवँ सराहनीय योगदान के लिए कला-जगत का यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें दिल्ली में राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

प्रियंका ठाकुर ने लगभग 14 वर्ष की उम्र यानी 2006 भोपाल से रंगमंच की यात्रा आरंभ की । नाट्य-जगत में अभिनय के पश्चात निर्देशन, निर्माण और लेखन में जो भी चुनौतीपूर्ण लगा, उसे वे करती गईं। अपना स्वर्णिम इतिहास भावी पीढ़ी के लिए प्रेरक हो यही प्रियंका की प्रबल अभिलाषा रही है।

रंगमंच, टीवी, सिनेमा के पड़ावों से गुजरती 16 वर्षों से जारी रंग-यात्रा में राष्ट्रपुरुष अटल, पंडित दीनदयाल, झलकारी बाई, बोस, टंट्या भील नामक महानाट्य मील के पत्थर साबित हुए।

अनुल्लिखित रह गईं महापुरुषों की गौरव-गाथा को, इतिहास में भुला दिए गए वीर-वीरांगनाओं और समाज के उपेक्षित वर्ग, हाशियग्रस्त को जन को अपने रंग-कर्म के केंद्र में रखनेवाली प्रियंका शक्ति ठाकुर को मध्यप्रदेश एवँ महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा शौर्य पुरस्कार, सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय संगीत नाट्य अकादमी का यह गौरवशाली सम्मान उनके यश को द्विगुणित करनेवाला अत्यंत प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान है, उनकी रंग-प्रतिभा को मिला यह अविस्मरणीय सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *