- मनोरंजन, लाइफस्टाइल

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच महाराष्ट्र द्वारा मिसेज तीज क्विन 2020

नागपुर:- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच महाराष्ट्र द्वारा मिसेज तीज क्विन 2020-महाराष्ट्र का आयोजन किया गया
फरीदाबाद निवासी अम्बिका शर्मा जी संगठन की चेयरपर्सन के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का संचालन कर रही हैं जो कि 17 राज्यों में महिलाओं के हितों के लिये कार्य कर रहा है। अम्बिका शर्मा जी संगठन की संस्थापक ओर राष्ट्रीय चेयरपर्सन है।

सावन के महीने में तीज का त्यौहार बड़ा ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कोविड 19 जैसी भयंकर बीमारी के चलते तीज पर्व को बाहर मनाना खतरे से भरा था। इसलिए राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने अपनी सूझ बूझ से घर बैठे ही एक तीज महोत्सव के रूप में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता “तीज क्विन 2020” रखी जिसकी आयोजक महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी रही।इस प्रतियोगिता के जज श्रद्धा शुक्ला जी संयोजक, मध्यप्रदेश व अलका शुक्ला जी प्रवक्ता, मध्यप्रदेश रही ।8 दिनों तक चलने वाली इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में चयन की प्रक्रिया विभिन्न स्तर से होकर गुजरी। सबसे पहले सुंदर फ़ोटो व दूसरे चरण में online परीक्षा करायी गयी। इनमे से भारती गौर जी को मिसेज तीज क्वीन 2020 महाराष्ट्र का खिताब मिला ।व बेस्ट 10 में अपराजिता शुक्ला, मीना तिवारी,गौरी कनोजे,माधुरी मिश्रा, ज्योति यादव,शिल्पा तिवारी,भावना सिरोटिया,कंचन तिवारी ,स्मिता दुबे,व रश्मीअवस्थी तीज क्वीन चुनी गई।
उपरोक्त प्रतियोगिता में विजयी बेस्ट 5 को राष्ट्रीय स्तर की R M J M की मिस/मिसेज तीज क्वीन 2020 में महाराष्ट्र से बेस्ट 2 का चयन करने के लिए लोकगीत वेशभूषा के साथ का आयोजन किया गया ।इसमे मीना तिवारी व अपराजिता शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन किया गया।
इसी तरह राष्ट्रीय स्तर में आरएमजेएम बेस्ट सिंगर प्रतियोगिता जिसकी संयोजक महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी व मध्यप्रदेश संयोजक श्रद्धा शुक्ला जी रही, में भी राष्ट्रीय सदस्य एवं सभी प्रदेश अध्यक्षों से भी बेटी बचाओ के खुद के गायन के वीडियो मंगवाए गए। चुनाव आवाज, सुर ताल, भाव भंगिमा व शुद्ध उच्चारण के आधार पर किया गया। जिसमें इंदोर से मानसी तिवारी जी प्रथम स्थान और ओर पंजाब से रेश्मा रानी जी व चंडीगढ से सोनिया मनचन्दा जी द्वितीय स्थान पर रही।

ऑनलाइन प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से चलाने के लिए ओर उनकी अथक मेहनत, निष्ठा को देखते हुए संगठन की तरफ से हिसार से रेखा जी, पंचकुला से डिम्पल गर्ग जी, चंडीगढ़ से सोनिया मनचन्दा जी, महाराष्ट्र से धारणा अवस्थी जी व मध्यप्रदेश से श्रद्धा शुक्ला जी को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता का खिताब दिया गया है।

संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक सुश्री चित्रलेखा शर्मा जी, राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी, राष्ट्रीय प्रभारी सविता मालवीया जी, मीना द्विवेदी जी, राष्ट्रीय संयोजक गीता शर्मा जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहिनी श्रीवास्तव जी व अन्य राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला सदस्यों ने सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *