- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में रक्षाबंधन पर्व उत्साह में मनाया गया

नागपुर समाचार : शहर स्थित दिगडोह सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नागपुर के प्रांगण में तैनात जवानों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस कार्यक्रम में अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानो के साथ शहर के समाचार पत्रों से जुडी महिलाओ एवंम नागपुर प्रिंट मिडीया, इलेक्ट्रानिक मिडीया तथा डिजीटल मिडीया की महीलाओ ने दिगड़ोह ग्रुप केंद्र नागपुर के मनोरंजन कक्ष में सभी जवानों को राखी बांधते हुए हर्ष उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जिसमे महिला बटालियन की कमांडो भी शमिल थी।

इस अवसर पर जवानों को होसला एवं देश के बलिदान की विरगाथा को स्मरण किया गया। साथ-साथ हाथ की कलाई पर रक्षा धागा बांधने के माध्यम से जवानो की लंबी उम्र की कामना करते हुए खुद की एवं देश की रक्षा हेतु संदेश दिया तथा सभी ने मिलकर रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी कि। इस मौके पर हमारे देश के विभिन्न जगहो पर तैनात अर्धसैनिक बलों को सभी बहनो ने बधाई दिया।

इस मौके पर श्री. प्रशांत आर. जम्भोलकर पुलिस उप महानिरिक्षक ग्रुप केंद्र नागपुर, श्री. पी. जे. मोहने भूतपूर्व पुलिस महानिरिक्षक, श्री बी. एल. मिना उप कमा. श्री. राहुल भशारकर सहा कमा श्री. गुरूचरण स्वाईन सहा कमा ग्रुप केंद्र नागपूर, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिडीया से जुडी महिलाओ के साथ सिआरपीएफ के पीआरओ प्रदीप द्विवेदी ने मिडीया बंधुओ एवंम बहनो को सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *