- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : जूनियर वकील ने सीनियर को फेंक मारी कुर्सी, जिला सत्र न्यायालय की घटना

नागपुर समाचार : शहर स्थित जिला और सत्र न्यायालय में किसी बात को लेकर वकीलों के बीच फ्री स्टाइल हो गई। बताया जा रहा कुर्सी पर बैठने को लेकर जूनियर और सीनियर वकील में हुए विवाद में जूनियर वकील ने सीनियर वकील पर कुर्सी देमारी जिसके कारण वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वकील का नाम वसंता उमरे है। घटना के बाद अन्य वकीलों ने उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज किया है। यह घटना आज (सोमवार) की दोपहर 12.30 बजे हुई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को वकील उमरे वकीलों के लिए बने कमरे में बैठने के लिए गए थे। इसी दौरान उनके जूनियर वकील ने उनपर उसकी कुर्सी लेने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुरू बातचीत विवाद में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में जूनियर वकील ने उमरे पर कुर्सी से हमला कर दिया। इस हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से परिसर में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य वकीलों ने दोनों को पकड़ा और विवाद समाप्त कराया। इसके बाद घायल उमरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *