- Breaking News, क्राईम खबर , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : सेंट्रल जेल में कैदी के साथ यौन अत्याचार

अदालत ने 24 घंटे में जांच पूरी करने के लिए निर्देश

नागपुर समाचार : राज्य की उपराजधानी नागपुर स्थित सेंट्रल जेल में एक कैदी के साथ लैंगिंग अत्याचार करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा पीड़ित कैदी मानसिक तौर पर कमजोर है। पीड़ित को अदालत ले जाया गया जहां उसकी हालत देख न्यायाधीश को शक हुआ, इसके बाद पूछताछ में इस अपराध का खुलासा हुआ है। पुलीस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रोहन बोहरीदास है। आरोपी जेल में बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। यह वारदात सोमवार रात को, जेल अस्पताल में हुई। अदालत ने पुलिस को 24 घंटे के अन्दर जांच पुरी कर अदालत में रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मानसिक रुप से अस्वस्थ कैदी की तबियत खराब थी जिसके कारण उसे जेल के अन्दर मौजुद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आरोपी रोहन को अस्पताल में मरीजों की सेवा करने के लिए रखा गया था। बुधवार रात को आरोपी पीड़ित के साथ लैंगिंग अत्याचार करते हुए घायल कर दिया। दूसरे दिन जब उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया तो उसकी हालत देखकर न्यायाधीश को शक हुआ, इसके बाद उससे पूछताछ की गई। जिसमे पीड़ित ने अपने साथ हुए अत्याचार की पुरी जानकारी दी। यह सुनते ही पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अदालत ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेने और 24 घंटे के अंदर जांच पुरी करने का आदेश दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। धंतोली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *