- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : भ्रष्टाचार मुक्त की शुरुआत नागपुर शहर से होनी चाहिए : राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित

वनामति में रंगा ‘सार्थक’ का समाज सेवकों का सम्मान समारोह

नागपुर समाचार : मनुष्य ने सादा रहन-सहन एवं जीवन शैली रखकर जीवन जिया तो देश में फैला हुआ भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है तथा भारत एक विश्व गुरु के रूप में सामने आए इसे समय नहीं लगेगा। भ्रष्टाचार मुक्त देश की शुरुआत नागपुर शहर से हो ऐसा आवाहन पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने किया।

सार्थक फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बनवारीलाल पुरोहित इनके द्वारा वनराई के विश्वस्त डॉ गिरीश गांधी, जनाक्रोश के रविंद्र कासखेड़ीकर, अंतरराष्ट्रीय साइकल वीर डॉ अमित समर्थ, प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर इनका गौरव करते समय वह बोल रहे थे। वनामती के सभागृह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अध्यक्ष रूप में राज्य के पूर्व मंत्री सुनील केदार थे तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग व्यासपीठ पर विराजमान थे। 

फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश बंग, सचिव विनोद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष संजय पालीवाल, विश्वस्त राजाभाऊ टाकसाले उपस्थित थे। शाल श्रीफल एवं पुष्टाहार और सम्मान पत्र ऐसा इस कार्यक्रम का स्वरूप था इस समय बनवारीलाल पुरोहित ने कहा मनुष्य को जितना मिला उसमें समाधान मान लेना चाहिए।  

भ्रष्टाचार कर जमा किया गया पैसा कभी भी नहीं टिकतासादी जीवन शैली अगर होगी और इमानदारी से समाज में काम किया तो समाज में अर्थात देश में फैला हुआ भ्रष्टाचार कम होगा और भारत विश्व गुरु के रूप में सामने आएगा। 

नागपुर यह मिनी इंडिया है और इसी वजह से यह शुरुआत नागपुर से होनी चाहिए इसीलिए समाज में आदर्श रह चुके सभी ने पहला कदम लेना चाहिए ऐसा आवाहन उन्होंने किया। नागपुर में सकारात्मक काम करने वाली व्यक्ति बहुत है नागपुर का इतिहास लिखने योग्य है बाहर से आने वाले लोगों का आदर करना और उनसे संबंध बनाए रखना नागपुर की संस्कृति है ऐसा उन्होंने कहा। 

इस समय सुनील केदार ने कहा इंसान ने अपने जीवन में खुद से पहले समाज के लिए जीना चाहिए देश का अमृत महोत्सव जब शुरू था तब हम खुद के प्रति बहुत सशक्त प्रशासन ने काफी नियम बनाएं परंतु उससे कोई भी सामाजिक प्रश्न का हल नहीं निकल पाया गिरीश गांधी ने कहते हुए कहा हर शहर की पहचान उनके शहर वासियों से होती है इंसान आते हैं और जाते हैं कई नेता खो चुके पर वह याद नहीं रहे हैं परंतु समाज में कार्य करने वाले व्यक्ति लोगों के मन में हमेशा रहेंगे इस समय रमेश बंग, विष्णु मनोहर रविंद्र, कासखेड़ीकर एवं अमित समर्थक इनके भाषण हुए।

सत्कार समारोह के वक्त सभा में जिला परिषद के अध्यक्ष मुक्ता काकडे, पुर्व विधायक गिरीश व्यास जानकारी आयुक्त राहुल पांडे, बुटीबोरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदीप खंडेलवाल, जिला परिषद के राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के गटनेता दिनेश बंग, शब्बीर विद्रोही, जाऊदयाल मल, बाल कुलकर्णी, अजय पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

मान्यवर का स्वागत सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश बंग इन्होंने किया प्रास्ताविक सार्थक फाउंडेशन के सचिव विनोद चतुर्वेदी और सूत्रसंचालन सार्थक फाउंडेशन के सुधीर बाहेती, इन्होंने किया आभार सार्थक के पंकज महाजन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *