- नागपुर समाचार

आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की है महत्त्वपूर्ण भूमिका। पत्रकार क्लब में विश्व महिला दिवस पर महिला पत्रकारों का सत्कार।

नागपुर: विश्व महिला दिवस के अवसर पर नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ, तिलक पत्रकार भवन ट्रस्ट एवं प्रेस क्लब ऑफ नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला पत्रकारों का सत्कार किया गया. सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में कार्यक्रम का आयोजित हुआ. इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विभागीय आयुक्त डॉ. विजयलक्ष्मी बिदरी, वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. विनोद, प्रेस क्लब नागपुर के अध्यक्ष प्रदीप मैत्रेय, नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष शिरीष बोरकर, महासचिव ब्रह्माशंकर त्रिपाठी उपस्थित थे. विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने और उनके लिए समाज में स्वस्थ वातावरण बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने महिला पत्रकारों के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता में हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इसके लिए साहस की जरूरत होती है. इस समारोह में विभागीय आयुक्त के हाथों ‘लोकमत टाइम्स’ की मेहा शर्मा, वुमेन जर्नलिस्ट ऑफ द इयर पुरस्कार से राखी चव्हाण सहित महिला पत्रकारों का सत्कार किया गया. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एस. एन. विनोद ने अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब द्वारा महिला पत्रकारों के लिए शुरू की गई सत्कार की परंपरा आगे भी बरकरार रहेगी.

           समारोह में राखी चव्हाण को शोभा विनोद की स्मृति में वुमेन जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान किया गया. लोकमत टाइम्स की पत्रकार मेहा शर्मा, सत्ताधीश की डॉ. ममता खांडेकर, हितवाद की पल्लवी बोरकर- पाटिल, टाइम्स ऑफ इंडिया की प्रीति अतुलकर, डॉ. सोनाली पीयूष काकड़े- पाटिल को सम्मानित किया गया. इसके अलावा प्रेस क्लब की ओर से समाजसेविका डॉ. सीमा साखरे को जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया. मंच संचालन वर्षा बासु ने किया. शिरीष बोरकर ने आभार माना.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *