- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : मसीही समाज पर हो रहे सताव के विरोध में शांति मोर्चा निकाला गया

नागपुर  समाचार : भारतीय मसीही समाज पर पिछले कुछ दिनों में सताव तेजी से बढ़ते जा रहा है। क्रिसमस 2022 से सताव के कई ऐसी घटनाये घटी जिसके कारण मसीही समाज के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। इस हनन के विरोध में शांति मोर्चा का आयोजन किया गया था। 

भारतीय मसीही समाज एक शांतिपूर्ण तथा देश के कानून का पालन करने वाला समाज है। भारत देश के विकास में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन फिर भी भारतीय मसीहियों के प्रति असामाजिक तत्त्व बार बार नफ़रत फ़ैलाने का काम कर रहे है। इस पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए, नागपुर मसीही समाज ने एकता में आकर एक पहल कर समाज पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए और समाज को सुरक्षा प्रदान हो इस उद्देश से आज (सोमवार) को शांति मोर्चा का आयोजन किया गया था। 

यह शांति मोर्चा मेकोसाबाग मेथोडिस्ट मैदान से सुबह निकल कर सदर एलआयसी चौक पर पहुंचा जिसके बाद जिल्हाधिकारी कार्यालय पर जाकर निवेदन दिया गया। यह मोर्चा प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया था। इस मोर्चा का आयोजन समाज के धार्मिक अगुवों के नेतृत्व में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *