- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : ज्ञान, कर्म, संगीत और विज्ञान पूंजी है चारों वेदों की : आचार्या सविता आर्या

ऋषि बोध उत्सव पर्व पर उमड़ पड़ा जनसमूह

नागपुर समाचार : आर्य समाज जरिपटका में चल रहे महर्षि स्वामी दयानंद के बोध उत्सव पर वैदिक प्रचार और यज्ञ की महत्ता को बताते हुए आचार्या सविता जी आर्या ने कहा मनुष्य जीवन के लिए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष अत्यंत आवश्यक है। वेदों से हमें ज्ञान कर्म संगीत और विज्ञान की जानकारी मिलती है।

स्वामी सर्वानंद जी ने कहा ईश्वर के ओम नाम का जाप करें और सात्विक और देसी वस्तुओं का उपयोग कर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करें जिससे मनुष्य दीर्घायु को प्राप्त होता है।

आर्य समाज जरिपटका के प्रधान वेदप्रकाश आर्य, पंडित सुरेंद्र पाल आर्य, राजेश लालवानी समस्त जरिपटका वासियों के लिए वैदिक धर्म के प्रचार हेतु अथक प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *