- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर करेंगे खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन

शहर के कलाकार देंगे प्रस्तुति 

नागपुर समाचार : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी की संकल्पना के आधार पर खासदार सांस्कृतिक महोत्सव शुक्रवार, 2 दिसंबर से आरंभ होगा। शाम 6.30 बजे अभिनेता नाना पाटेकर उद्घाटन करेंगे। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ऑनलाइन शामिल होंगे। गडकरी के अलावा उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांस्कृतिक व वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के आरंभ में प्रतिदिन‌शहर के कलाकार विविध कला प्रस्तुत करेंगे। स्थानीय कलाकार वंदेमातरम् प्रस्तुत करेंगे।‌ उसमें 1000 कलाकार रहेंगे। नृत्य, नाटक, गायन, वादन होगा। 25 हजार चौरस फुट चौड़े व 11 फीट ऊंचे 4 स्तरीय मंच पर प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। रविवार, 4 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक गीता पठन होगा। स्वागताध्यक्ष कांचन गडकरी रहेंगी।

विशेष आकर्षण : ईश्वर देशमुख शारीरकि शिक्षण महाविद्यालय के मैदान में 25000 स्क्वेयर फीट का भव्य मंच रहेगा। 25,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। 1000 लाइट्स, 350 माइक्स, 3500 स्क्वेयर फीट एलएडी स्क्रीन, 3000 कलाकार रहेंगे।

मिस कॉल पर पासेस उपलब्ध होंगी। टोल फ्री क्रमांक 9158880522 पर मिस काल दें। पत्रकार वार्ता को समिति अध्यक्ष प्रा. अनिल सोले ने संबोधित किया। सचिव जयप्रकाश गुप्ता, मधुप पांडे, गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, राजेश बागड़ी, बाल कुलकर्णी, सारंग गडकरी, अब्दुल कदीर, संदीप गवई, किशोर पाटील सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पार्किंग व्यवस्था : संताजी सभागृह-टू व्हीलर, फोर व्हीलर, संत रविदास सभागृह-टू व्हीलर, ओसीडब्ल्यू ऑफिस-टू व्हीलर फोर व्हीलर, प्रेरणा कालेज-टू व्हीलर, नासुप्र-वीआईपी, धनवंतरी रुग्णालय-शासकीय व पुलिस कर्मचारियों के वाहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *