- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा कोजागिरी उत्सव मनाया गया

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा कोजागिरी उत्सव मनाया गया

नागपुर समाचार : 12 अक्टूबर 2022 को गांधी बाग नागपुर में स्थित गार्डन में महिला शक्तियों के द्वारा कोजागिरी उत्सव मनाया गया। गार्डन में उपस्थित भूतपूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी जी गार्डन में कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर शुभेच्छा दिये।

इस उत्सव में विविध गायन, भजन और नृत्य का आयोजन किया गया। सभी बहनों ने गरबा किया गया। तत्पश्चातत बासुंदी एवं मसाला भात का आस्वाद लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र धारणा अवस्थी एवं जिला मंत्री सुनीता मांजरे द्वारा सभी के सहयोग से किया गया।

इस उत्सव में प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे जी, प्रदेश संयोजक रति चौबे जी, जिला मंत्री मंजू बाजपेई जी, वैशाली मिश्रा जी, संगीता तिवारी जी, आशा दुबे जी, साक्षी मांजरे जी, सीमा वानखेड़े जी उपस्थित थी।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा जी नें शरद पूर्णिमा के लिए सभी को बधाई प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *