- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : प्रत्येक मुसलमान पर नमाज़ अनिवार्य है – मौलाना मोहम्मद साद

प्रत्येक मुसलमान पर नमाज़ अनिवार्य है – मौलाना मोहम्मद साद

नागपुर समाचार : जमाअ़त ए इस्लामी हिंद नागपुर की महिला विभाग के तत्वावधान में “हय्या अलस्सलाह विषय पर नमाज़ सप्ताह (हफ़्ता ए सलाह )” का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। 

इस के अंतर्गत जाफर नगर, टीचर्स कालोनी के मरकज़ हाल में ” मेरी नमाज़ मेरा सुकून” विषय पर जीआईओ की बच्चियों ने ड्रामा प्रस्तुत किया। सबाहत ख़ान के मार्गदर्शन में चिल्ड्रन सर्किल के बच्चों को नमाज़ की प्रति लगाओ दिलाने के साथ ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई। तत्पश्चात उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए।

मोमिनपुरा, फुटबॉल ग्राउंड के फलाह आडिटोरियम में सेंट्रल महिला विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भंडारा, गोंदिया की अध्यक्ष रुमना कौसर ने “मुस्लिम महिलाओं के बीच नमाज़ की वास्तविक अवधारणा” पर विचार व्यक्त किए।

मुख्य भाषण में मौलाना मुहम्मद साद राशिद नदवी ने कहा कि इस्लाम में प्रत्येक मुसलमान पर नमाज़ अनिवार्य है। यह इस्लाम और अविश्वास के बीच की सीमा है। अल्लाह की आज्ञाकारिता का उदाहरण है। नमाज़ में लापरवाही बड़ी आपदा का अग्रदूत हो सकती है। इससे धर्मपरायणता की स्थिति उत्पन्न होती है। सलात पर विद्यालयों के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर छात्राओं को पुरस्कारों के साथ सलात पर आधारित पुस्तकें वितरित की गईं।

नार्थ वेस्ट महिला विभाग ने झींगाबाई टाकली आविष्कार नगर में स्थित दारुस्सलाम सभागृह में 3 दिन का महिलाओं और सीसी, सीआईसी का सलाह वर्कशॉप और 4 स्थानों पर इज्तिमा लिया। महिलाओं ने सलाह चार्ट बनाए तत्पश्चात उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। रज़िया बाजी ने समापन भाषण दिया।

लेक्चरर नजमा कुरैशी, अफ़रोज़ अंजुम, उज़रा परवीन, ज़ोहरा खातून शहनाज पारेख, जाहिदा अंसारी, साफिया अंजुम के प्रयासों से कार्यक्रम सफल हुआ। इन कार्यक्रमों का आरंभ पवित्र क़ुरआन के पठन से हुआ था। कार्यक्रम का संचालन आबिदा ख़ान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *