- धार्मिक , नागपुर समाचार

आदर्श महीला मंच की महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सव

आदर्श महीला मंच की महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सव।

नागपुर:- आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित आदर्श महीला मंच की महिलाओं ने रविवार ३१ जुलाई को शिव धाम मंदिर शुक्ला नगर, नागपुर में भव्य सावन महोत्सव समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, सभी महिलाएं हरे वस्त्र पहनकर महोत्सव में शामिल हुईं थीं। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बालगोपाल की पूजा कर की गई। सभी अतिथियों का हल्दी कुमकुम लगाकर कर सम्मान के साथ पुष्पगुच्छ, पौधा, मोमेंटो एवं भेंट वस्तु देकर स्वागत किया गया।

आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था की संस्थापक साचिव ज्योती द्विवेदी ने बताया कि सावन महीने का प्रकृति और आध्यात्मिक तौर पर अलग ही महत्व है, इस महीने में पूरी प्रकृति हरे रंग से श्रृंगार करती है, तो भगवान शिव की इस महीने में विशेष पूजा अर्चना भी होती है। महोत्सव में उल्लास का वातावरण था, हरे वस्त्रों में सजी धजी महिलाएं विशेष आकर्षण का केन्द्र बनीं हुुई थी। समारोह स्थल शिव मन्दिर को भी इस सावन महोत्सव के लिये खास तौर पर सजाया संवारा गया था। मन्दिर में सावन का झूला बहुत ही खूबसूरती से और प्राकृतिक चीजों से जैसे हरे पत्ते, फूल मालाओं से सजाया गया था झूले पर बालगोपाल जी को विराजमान किया गया जो सावन महोत्सव समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे।

इस समारोह में महिलाएं ने हरे-हरे परिधान पहनकर सावन महोत्सव में नृत्य, सांस्कृतिक गीत, रंगोली स्पर्धा, सोलह श्रृंगार, रंगोली जैसे कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मनोरंजन के अलावा कार्यक्रम में समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का संगठन कैसे कार्य करे और नारी सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

नृत्य स्पर्धा में पुजा तिवारी प्रथम, शिल्पा तिवारी द्वितीय और रेवती शाहु तथा रश्मि अवस्थी को संयुक्त रूप से तृतिय स्थान प्राप्त हुआ।
गीत स्पर्धा में जसविंदर सुरी एवं सोनी सुरी ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया। रसिका नाम की बच्चि ने बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस समारोह में बच्चों ने राधा कृष्ण की वेषभूषा धारण कर अतिथियों का मन मोहलिया। समारोह के अंत में सभी महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया।

अतिथि के रूप में सौ. सोनिया गढ़ी, सौ. रश्मि तीरपुडे, सौ. मंजुला यादव, डॉ. दीपिका तिवारी, आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था एवं आदर्श महीला मंच की संस्थापक सचिव सौ. ज्योती द्विवेदी उपस्थित थीं। समारोह का संचालन आदर्श महीला मंच की सौ. मीना तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सौ. शिल्पा तिवारी इन्होंने किया।
सावन महोत्सव में प्रार्थना द्विवेदी, कौशिकी द्विवेदी, पुजा तिवारी, अनघा मेश्राम, ऊषा श्रीवास, वर्षा भारके, सुनिता पांडे, कंचन पांडे, दिपाली पांडे, करिश्मा कौशिक, जसविंदर सुरी, सोनी सुरी, प्रिया चौहान, ज्योती द्विवेदी, रश्मि तिरपुडे, सोनिया गड़ी, दिपिका तिवारी, मंजुला यादव, प्रार्थना द्विवेदी, शिल्पा तिवारी, मिना तिवारी, रश्मि अवस्थी, परी मेश्राम, आदर्श द्विवेदी, विवलेश एवं समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। समारोह के अंत में सभी ने प्रसाद और अल्पाहार का आंनद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *