- नागपुर समाचार

विश्व महिला दिन एवं माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर ज्येष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित।

NBP NEWS 24,

11/02/2022

नागपूर:- विश्व महिला दिन एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक क्रांतिज्योति माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर ज्येष्ठ महिलाओं एवं नागरिको को सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नितिनजी गडकरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गडकरी जी ने अपने अभिभाषण से सभी उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित किया और उन महिलाओं का शॉल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया।

क्रान्तिज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवरों ने महिला शिक्षा उत्थान के कार्यों को आत्मसात करने का संकल्प। न्यू नन्दनवन, नागपुर स्थित जवाहर विद्यार्थी गृह में गुरुवार 11 मार्च को विश्व महिला दिन एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के आयोजक श्री शंकरराव गायधनी ने कहा कि मां सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका ही नहीं, बल्कि वे एक अच्छी अध्यापिका, समाज सेविका, शिक्षाविद, कवयित्री भी थीं। दरअसल, बिना बालिका शिक्षा के समाज की रचना अधूरी ही है, इसलिए बालक व बालिकाओं की शिक्षा में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाज के प्रत्येक वर्ग में बालिका शिक्षा के प्रति जागृति बढाने पर जोर दिया। सावित्रीबाई फुले को महिलाओं कीं मुक्तिदाता भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने संपूर्ण जीवन महिलाओं के उत्थान के लिए ही समर्पित कर दिया था।कार्यक्रम में मनीषा धावड़े (पूर्व उपमहापौर, नागपुर), दिव्या धुरडे (पूर्व नगर सेविका), ज्योती द्विवेदी (संपादक,NBP NEWS 24, सचिव, आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था), दिपा हटवार, सुचिता मुण्डले, दिलीप ठाकुर, ताजश्री टेकाडे कार्यक्रम का आयोजन श्री शंकरराकव गायधनी (अध्यक्, ज्येष्ठ नागरिक आघाडी पूर्व नागपूर,भाजपा) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *