अंतरराज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों का अभिनंदन
नागपूर समाचार : ५ व ६ मार्च २०२२ को तालुका किनवत, जिल्हा नांदेड़ यहाँ “अंतरराज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा २०२२-२३ का भव्य आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में ‘रयु क्यू श्योरिन रयु कराटे दो ऑफ इंडिया” इस संस्था के झिंगाबाई टाकली, नागपूर के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में यहाँ जिल्हाधिकारी (IAS Officer) मा. श्री. कीर्थी किरण पुजार उपस्थित थे और इस प्रतियोगिता का आयोजन संदीप एशिमोड इन्होंने किया।
इस प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ियों हिस्सा लेकर विजयी होकर अपने शहर का नाम रोशन किया जिसमें लावण्या सोनटक्के (सुवर्ण/कांस्य पदक), योगिता सराठे(सुवर्ण/कांस्य पदक), प्रियल पटेल(सुवर्ण पदक), प्रियांशु मिश्रा (सुवर्ण पदक), कार्तिकेय बर्गत(सुवर्ण पदक), शृष्टि सराठे (रजत पदक), ओमिसिंग ठाकुर (रजत पदक), प्रज्वल वासनिक(रजत पदक), हर्ष धड़कर(कांस्य पदक), ओम सोनटक्के (कांस्य पदक), निहाल मिश्रा (कांस्य पदक) जीता।
इन विजयी खिलाड़ियों को प्रशिक्षक निलेश मिश्रा, आशिष कतोरे, भावेश गोखरे, मयूरी वानखेड़े तथा पालकगण व परिसर के लोगों ने खिलाड़ियों का अभीनदंन किया।




Discover the amazing features of hghjfjdossa and elevate your experience today.
Prospects for hghjfjdossa suggest a bright and dynamic future.