नागपुर समाचार : जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के संदर्भ में मिल रहीं लगातार शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि वे ग्राहकों को सिलेंडरों की होम डिलीवरी करें। उन्होंने बताया कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति जारी है। एजेंसियों को आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने अपने नियोजन में सुधार किया है।
जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में रोजाना समीक्षा की जा रही है और गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं के घर तक जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने गैस सिलेंडर के लिए नियमित बुकिंग करें और घर पर ही सिलेंडर प्राप्त करने को प्राथमिकता दें। उन्होंने एजेंसियों को चेतावनी दी है कि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
बैठक में उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ०७१२-२५६११०६ हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है। नागपुर शहर और जिले में बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल इन तीन कंपनियों की कुल ११० गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है उन्हें ऑनलाइन बुकिंग में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रत्येक गैस एजेंसी को आगे बढ़कर यह प्रक्रिया तुरंत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस हेतु सरकार द्वारा एक क्यूआर कोड तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपने मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा ई-केवाईसी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शिविर आयोजित करने के निर्देश भी जिला आपूर्ति विभाग को दिए गए हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन ई-केवाईसी
सबसे पहले दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें फिर संबंधित एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। यदि आईओसीएल के ग्राहक है तो खपवळरप जळश्र जपश एप डाउनलोड करें और बीपीसीएल के ग्राहक इझउङ घी झीळपशशी एप डाउनलोड करें।
इसके अलावा एचपीसीएल के ग्राहकों को क्हा झर् एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एप में आवश्यक जानकारी भरें और आधार फेस आईडी के माध्यम से सत्यापन करके अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।




