- Breaking News, मुंबई समाचार

मुंबई समाचार : आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ

बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

मुंबई समाचार : आचार्य देवव्रत ने आज महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने आचार्य देवव्रत को पद की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्रिमंडल के कुछ गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

ज्ञात हो कि, राज्य के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद केंद्र सरकार ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। आचार्य देवव्रत रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए मुंबई पहुँचे। 

अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस द्वारा अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ पहुंचे राज्यपाल का पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल का मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया तथा राजभवन पहुंचने पर मुंबई पुलिस द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया। 

वहीं आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, देवव्रत ने कहा कि वे राज्य के सर्वांगीण विकास में सहयोग करेंगे। इसके बाद, राज्यपाल भवन में एक आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *