- Breaking News, क्राईम खबर , नागपुर पुलिस, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : तहसील पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह, 41 चोरी की बाइक बरामद

नागपुर समाचार : शहर की तहसील पुलिस ने 2 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशान देही पर चोरी के करीब 41 दुपहिया वाहन अभी तक पुलिस के हाथ लगे हैं। शहर से गाड़ियां चुरा कर आरोपी मध्य प्रदेश में ले जाकर ठिकाने लगा रहे थे। 

इस गिरोह का मास्टरमाइंड कुख्यात वाहन चोर प्रल्हाद उर्फ करण चोखेलाल चंद्रवंशी था जो की सिवनी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। प्रहलाद कुख्यात अपराधी है और मध्य प्रदेश में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शहर में वाहन चोरी के कई मामलों में पुलिस को आरोपी के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए थे इसके बाद ही पुलिस ने 10 दिन पहले उसे डागा अस्पताल के पास से एक चोरी की दुपहिया गाड़ी पर जाते हुए गिरफ्तार किया था। तब उसकी निशान देही पर 10 चोरी की दुपहिया वाहन मिले थे। 

पूछताछ में प्रह्लाद ने पुलिस को बताया कि वह शहर से दुपहिया गाड़ियां चोरी उन्हें अपने गांव सिवनी (मप्र) में अपने साथी ब्रजकिशोर चंद्रवंशी के पास ले जाकर छोड़ देता था और आगे ब्रजकिशोर ही उन्हें ठिकाने लगाता था। पुलिस ने इन दोनों की निशान देही पर अभी तक 41 चोरी की दुपहिया गाड़ियां बरामद की है जिनमें से 32 दो पहिया गाड़ियां आरोपियों ने नागपुर शहर से ही चोरी की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *