- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : विदर्भ महिला उत्सव 2025, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्योगों की भव्य प्रदर्शनी संपन्न

नागपुर समाचार : ABS फाउंडेशन, नागपुर बाजार पत्रिका एवं विदर्भ महिला क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “विदर्भ महिला उत्सव 2025” का भव्य आयोजन श्री परशुराम लॉन, चांडक लेआउट, नागपुर में संपन्न हुआ। यह उत्सव महिलाओं के आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने हेतु आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय महिला उद्यमियों द्वारा बनाई गई विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ Adv. मनुजा तिवारी, डॉ. प्रीति मनमोडे, आयोजक ज्योति द्विवेदी एवं सुनीता शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि तिरपुड़े एवं Adv. ज्योति उरकुडे, जयमाला तिवारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस उत्सव में 40 से अधिक महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

उनके स्टॉल पर राजस्थानी ज्वेलरी, हस्तनिर्मित रंगोली, पारंपरिक खाद्य वस्तुएं, आयुर्वेदिक उत्पाद, क्राफ्ट आइटम्स, रेशम राखी, पूजा सामग्री, डेकोरेटिव प्लांट्स और घरेलू उपयोगी वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर स्वादिष्ट घरेलू व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल भी खास आकर्षण का केंद्र बने। Pooja Barde, Sunita Tiwari Harkare और Meena Kohad द्वारा तैयार पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों ने आगंतुकों को खूब लुभाया।

सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता स्टॉल्स भी रहे उपस्थित Shekhar Deshmukh – घरेलू गैस सुरक्षा जागरूकता, NBP NEWS 24 – मीडिया कवरेज। आयोजिका ज्योति द्विवेदी (संस्थापक सचिव, ABS Foundation) ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि “इस उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके हुनर को एक मंच देना है।” इस आयोजन की सफलता में Deepak Kothari, Raj Mishra, Ajay Chaudhary, Chetan Phenylwala, Rajveer Singh, Chetan Chandrarana, NBP News 24 सहित अनेक सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।

यह रही विदर्भ महिला उत्सव 2025 में भाग लेने वाले सभी स्टॉल धारकों के नामों की सूची (हिंदी में) — क्रमांक सहित, श्रेणी अनुसार:

प्रदर्शनी स्टॉल (हस्तशिल्प / घरेलू उत्पाद / फैशन / आयुर्वेद / क्राफ्ट / ज्वेलरी):

सुनीता शर्मा – मिट्टी के बर्तन, प्रियांका खापेकर दीदी – प्रीत कलेक्शन (ज्वेलरी), आशा देशपांडे – सखी ऑर्गनाइज़र, सुनीता जांगिड – ऋतिका कलेक्शन (राजस्थानी ज्वेलरी), नीता शर्मा – अचार पापड़, प्रीति शर्मा – ड्रेस और क्राफ्ट आइटम्स, पूजा चंदनखेड़े – वेदालैक्स आयुर्वेद, ऋतिका कसवा – हेल्दी फूड आइटम्स, मोनल गुप्ता – इनायका क्रिएशन, आरती गुप्ता – टिस्का केक्स एंड बेकरी, दीपक कोठारी, मन्ना शर्मा – राजस्थानी ज्वेलरी, राज मिश्रा – प्रॉपर्टी, पल्लवी हरगोड़े – रंगोली (2 स्टॉल), निशिका लुनावत जैन – प्रीषा हैंडलूम, जया दराड़ा – हनीज़ किचन, नेहा शर्मा – क्राफ्ट एक्सप्रेस, सुप्रिया पाटिल – रंगोली और चटाई, सीमा जोशी – पौधे मृणाली पोहेकर – साड़ी और ज्वेलरी, सरिता मोहने – पूजा सामग्री, अरुणा – बीमा सेवा, निशिका, तृप्ति बोंडे – रेशमी राखी व की-चेन पारुल अग्रवाल – हस्तनिर्मित ज्वेलरी, शेखर देशमुख – घरेलू गैस जागरूकता, नेहा सोमैया – नील कलेक्शन, मुस्कान भारती – ज्वेलरी आइटम्स, श्री गुरु मसाला, हेमा गुप्ता – मोदी केयर प्रोडक्ट्स, मंजू पुरोहित – मधुबाला रेडीमेड ब्लाउज, अजय चौधरी ( चित्र कलाकार), आसावरी लुटे – एस.आर. आउटफिट्स (वेस्टर्न कपड़े व ज्वेलरी), सुजाता केवालिया, सुजाता केवालिया (दोहरा स्टॉल), फाल्गुनी कोठारी, मीना कोहड़, चेतन हिम्मतलाल चंद्रराणा, रजनी निखारे। फूड स्टॉल (खाद्य सामग्री): पूजा बारडे – फूड स्टॉल, मीना कोहड़। इन सभीने प्रदर्शनी अपने स्टॉल लगाए थे। फैशन शो प्रतियोगिता में मन्ना शर्मा, श्रावणी क्वीन में सुनीता तिवारी, रैंप वॉक में अंजली रेड्डी, हरियाली क्वीन – बेस्ट पूजा की थाली – बेस्ट झूला में प्रथम नेहा शर्मा रही।

बाल गायक कलाकार में आदित्य शर्मा प्रथम रहा, महिला में सपना गौर ने प्रथम रही उन्होंने ‘झील मिल सितारों का सावन होगा ‘ गाना गाकर समा बांधा, इशिका मिश्रा ने गाना प्रस्तुत कर सभी महिलाओं का दिल जीता। इस प्रदर्शनी का आयोजन ज्योती द्विवेदी और सुनीता शर्मा ने किया मंच संचालन सुनीता तिवारी ने किया। सुनीत सिंह और अवस्थीजी का सहयोग रहा। सुनीता जितेंद्र शर्मा जी ने प्रदर्शनी हेतु सभागृह उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *