- Breaking News, नागपुर समाचार, मनपा

नागपुर समाचार : नागपुर मनपा चुनाव तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 2011 की जनगणना के आधार पर नई प्रभाग रचना तैयार

नागपुर समाचार : नागपुर मनपा चुनाव को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रभाग रचना का नया प्रारूप तैयार कर लिया गया है। 2011 की जनसंख्या के अनुसार नया प्रारूप तैयार किया गया है। इसी के साथ अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के लिए सीट आरक्षण की स्थित भी स्पष्ट हो गई है।

नागपुर मनपा चुनाव को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रभाग रचना का नया प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर आरक्षण तय किया गया है। 2011 की जनगणना को आधार बनाते हुए 156 सदस्यीय मनपा में अनुसूचित जाति के लिए: 12 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए: 5 सीटें, सामन्य महिला: 60 सीटें, महिलाओं के लिए कुल आरक्षण: 78 सीटें, इनमें SC-ST और सामान्य वर्ग की महिलाएं शामिल होंगी। 

यह पहली बार है जब नगर निगम चुनावों में इस तरह की आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई है। दिलचस्प बात यह है कि प्रभाग रचना एक बार फिर 2017 की तर्ज पर ही की गई है, जिसमें चार वार्डो को मिलकर एक प्रभाग बनाया गया है। नए प्रारूप को अंतिम रूप दिए जाने से पहले राज्य सरकार की मंजूरी के बाद इसे जनता के लिए सार्वजनिक किया जाएगा और आपत्तियां मंगाई जाएंगी। ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइनों के अनुरूप नए सिरे से आरक्षण की प्रक्रिया को अपनाया गया है, जिससे इस बार की चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *